Connect with us

DHAR

पेयजल समस्या के निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना, हेल्पलाइन नंबर जारी*

Published

on

*

*धार, 10 मार्च 2026।* आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिला स्तर पर विशेष प्रकोष्ठ (कंट्रोल रूम) की स्थापना की गई है। इसके साथ ही आम नागरिकों से पेयजल संबंधी शिकायतें प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 6265233535 जारी किया गया है।
        लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र जनोलिया ने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल की संभावित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा यह व्यवस्था की गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली पेयजल समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। नागरिक इस हेल्पलाइन नंबर पर पेयजल संबंधी शिकायतें लिखित रूप में व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।
        उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायतों पर विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। समस्याओं के निराकरण के लिए विभाग द्वारा विशेष दलों का गठन किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है, जिससे शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
         कार्यपालन यंत्री श्री जनोलिया ने जिले के ग्रामीण नागरिकों से अपील की है कि पेयजल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे उक्त हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही कर समस्या का समाधान किया जा सके।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!