Connect with us

DHAR

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा रात्रिकालीन सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया

Published

on

*

    *धार, 11 मार्च 2026।*  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड धार द्वारा ग्राम बगड़ी तुर्क में संतोषी माता मंदिर परिसर में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समुदाय के चिन्हांकन हेतु रात्रिकालीन शिविर का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम की शुरुआत नवांकुर संस्था के श्री नवनीत जैन द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं स्मृति चिन्ह के रूप में राम दरबार भेंट कर की गई। इसके पश्चात घुमंतू परियोजना प्रभारी श्री अमिताभ श्रीवास्तव ने सर्वेक्षण के उद्देश्य एवं इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समुदाय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।
    इंदौर संभागीय समन्वयक श्री अमित शाह ने सर्वेक्षण की प्रक्रिया, उसके महत्व तथा इससे समुदाय को मिलने वाले लाभों के विषय में विस्तार से बताया। वहीं जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर ने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से सर्वेक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
    कार्यक्रम में मेंटर लक्ष्मी रघुवंशी, मनोज गरासिया, सलोनी राठौड़, सचिन रघुवंशी, चेतन नायक, जीवन चावड़ा सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बगड़ी तुर्क के राहुल चावड़ा, राज चावड़ा, राहुल दायमा, भेरूसिंह चावड़ा, लखन दायमा, राकेश चंदेल, आकाश जी, इंदर चावड़ा, जितेंद्र गौड़, मुकेश जी, ईश्वर नायक, मुकेश चौधरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
      कार्यक्रम का संचालन श्री नवनीत जैन द्वारा किया गया। सर्वेक्षण का कार्य श्री रोहित चावड़ा एवं राहुल चावड़ा द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सरकार की इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की। पूरे क्षेत्र में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह एवं सकारात्मक माहौल देखा गया।
     कार्यक्रम में परिषद की घुमंतू परियोजना के प्रभारी श्री अमिताभ श्रीवास्तव, इंदौर संभाग समन्वयक श्री अमित शाह, धार जिला समन्वयक श्री नवनीत रत्नाकर, नवांकुर संस्था के श्री नवनीत जैन, घुमंतू जनजाति कार्य के प्रांत सह-प्रचारक मिट्ठूलाल चावड़ा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!