Connect with us

DHAR

धार जिले में स्थित 88 कंपोजिट मदिरा दुकानों निष्पादन हेतु ऑनलाइन टेण्डर 17 मार्च को अपरान्ह 4 बजे तक

Published

on



     *धार, 16 मार्च 2026।* राज्य शासन के आदेशानुसार वर्ष 2026-27 (अर्थात 01 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक) की अवधि के लिए धार जिले में स्थित 88 कंपोजिट मदिरा दुकानों के 21 एकल समूहों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में निष्पादन से शेष रही 33 कंपोजिट मदिरा दुकानों के 08 एकल समूहों को निष्पादन के चतुर्थ चरण  के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य पर ई-टेण्डर (NIC) के पोर्टल (http://mptenders.gov.in)   पर ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निष्पादन किया जाएगा।
     सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि चतुर्थ चरण के माध्यम से निष्पादित होने वाले मदिरा समूहों के निष्पादन की तिथिया एव कार्यक्रम अनुसार ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु ऑनलाइन टेण्डर प्रपत्र डाउन लोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि 17 मार्च 2026 को अपरान्ह 4 बजे तक रहेगा।
         इसी प्रकार ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की तिथि 17 मार्च 2026 को अपरान्ह 4.05 बजे से, ई-टेण्डर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि 17 मार्च 2026 को सायंकाल 5.30  बजे से सायकाल 6.50 बजे तक (तत्पश्चात 15 मिनिट के अंतराल में बोली दिए जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिए समयावधि में वृद्धि), ई-टेण्डर खोलने की तिथि संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने अथवा 17  मार्च 2026 को सायंकालः 6 बजे (जो भी बाद में हो) तथा जिला समिति द्वारा ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निराकरण किये जाने की तिथि ई-टेण्डर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक रहेगी।
         अधिक जानकारी कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त धार से घोषित समयावधि में (अवकाश के दिन सहित) किसी भी दिन कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!