Connect with us

DHAR

जनगणना 2027 के कार्य के सफल संचालन हेतु 30 मई तक जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित*

Published

on

*
    *धार, 8 मई 2026।* जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य हेतु ग्रामीण/नगरीय चार्ज कार्यालयों में जनगणना 2027 के कार्य के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय धार में 30 मई 2026 तक के लिये जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष कमांक 07292-232123 है। कन्ट्रोल रूम में नियुक्ति अधिकारी, कर्मचारी 30 मई तक प्रतिदिन अलग-अलग शिफ्ट में प्रातः 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक कार्य सम्पादित करेंगे।
     जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ने उक्त जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाये जाने का आदेश जारी किया है। कन्ट्रोल रूम नोडल अधिकारी केके सिंघी जिला संस्थागत वित्त अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री जे के पानखेड़े सहायक सांख्यिकी अधिकारी को बनाया गया है।
     उक्त उपरोक्तानुसार स्थापित कन्ट्रोल रूम में श्री के.के. सिंघी जिला संस्थागत वित्त अधिकारी धार कन्ट्रोल रूम नोडल अधिकारी जनगणना 2027 के मार्गदर्शन में सूचनाओं का आदान प्रदान एवं शाखा प्रभारी श्री जे.के पानखेडे सहायक सांख्यिकी अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करना सुनिश्चित करेगें। साथ ही जिला जनगणना अधिकारी द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन भर करेगें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!