Connect with us

DHAR

जनगणना रथ द्वारा धार जिले के नागरिकों को किया गया जागरूक, प्रगणकों को सही जानकारी देने की अपील*

Published

on

*

*धार, 08 मई 2026।* भारत सरकार द्वारा आयोजित “जनगणना 2027” के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के सफल क्रियान्वयन हेतु धार जिले में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शासन द्वारा तैयार किए गए विशेष जनगणना रथ ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य के प्रति जागरूक किया।
        नगरीय क्षेत्र कुक्षी में भ्रमण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मयाराम सोलंकी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत 1 मई से 30 मई 2026 तक नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे प्रगणकों को अपने परिवार, मकान की स्थिति और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के संबंध में बिल्कुल सही और सटीक जानकारी प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग दें।
          अभियान के दौरान जनगणना रथ ने निकाय के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर रुककर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जनगणना से संबंधित जानकारीपूर्ण वीडियो प्रसारित किए। इन वीडियो के जरिए नागरिकों को बताया गया कि उनके द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल विकास योजनाओं के निर्माण हेतु किया जाता है। “हमारी जनगणना-हमारा विकास” के संदेश के साथ, इस रथ भ्रमण का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनगणना की आवश्यकता और उसके लाभों की जानकारी पहुँचाना है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ21 hours ago

शासकीय आईटीआई धार में जिला स्तरीय “इलेक्ट्रिक जीनियस प्रोजेक्ट चैलेंज” संपन्न, उमरबन प्रथम*

DHAR22 hours ago

जल गंगा संवर्धन अभियान एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधित) नियम 2026 पर कार्यशाला*

अलीराजपुर23 hours ago

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा समय-सीमा पूर्व जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का किया सम्मान

अलीराजपुर23 hours ago

*कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने सोंडवा विकासखंड के वालपुर में रात्रि चौपाल व खाटला बैठक में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*

DHAR23 hours ago

धार में विशेष शिविर संपन्न: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहल

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!