Connect with us

DHAR

धार में विशेष शिविर संपन्न: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहल

Published

on

*
*धार, 8 मई 2026।* सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशन में आज नगर पालिका धार परिसर में दिव्यांग भाई-बहनों के लिए एक विशेष कल्याणकारी शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उन्हें शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाना और भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बनाना रहा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांगजनों के स्वावलंबन पर जोर देते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
     शिविर के दौरान बहुआयामी गतिविधियाँ संचालित की गईं, जिसमें भारत सरकार की ADIP योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों के वितरण हेतु चिह्नांकन (Identification) किया गया। इसके साथ ही, जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा मौके पर ही यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड बनाने की प्रक्रिया संपन्न की गई, जिससे पात्र हितग्राहियों को भविष्य में योजनाओं का लाभ लेने में सुगमता होगी। दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु डॉ. रेड्डी फाउंडेशन द्वारा विशेष करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया, जहाँ निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन भी लिए गए।
      नगर पालिका की टीम ने शिविर में आए दिव्यांगजनों के लिए पंजीयन, दस्तावेज़ जांच और उचित मार्गदर्शन की व्यवस्था संभाली, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा महेश बोड़ाने और मुख्य नगरपालिका अधिकारी कुंवर विश्वनाथ सिंह ने शिविर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमति प्रियंका गुरु, कार्यालय अधीक्षक संजय ठाकुर एवं नगर पालिका के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!