Connect with us

अलीराजपुर

*कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने सोंडवा विकासखंड के वालपुर में रात्रि चौपाल व खाटला बैठक में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*

Published

on


—–
*आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए*
—–
*विभागीय अधिकारियों द्वारा उनके विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी*

*आलीराजपुर,07 मई 2026।* मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार रात्रि चौपाल के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गांव में जाकर ही ग्रामीणों की समस्याएं सुन उनका मौके पर एवं समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित हो, इसी के परिपालन में आज कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर और जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों द्वारा सोंडवा विकासखंड के वालपुर में रात्रि चौपाल एवं खाटला बैठक में ग्रामीणों से मुखातिब होकर उनकी समस्याएं सुनी। इस रात्रि चौपाल का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बसे लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराना  है ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ उठा सके।

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित लिखित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने समय-सीमा में सभी आवेदनों का निराकरण करने का विश्वास दिलाया और कहा कि निराकरण के बाद समीक्षा कर ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि इस तरह की बैठक हर माह आयोजित की जाएगी जिससे ग्रामीणों को उनकी समस्या के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा।
ग्रामीणों द्वारा आवास योजना, पेयजल समस्या, समग्र आईडी सहित कई आवेदन दिए गए जिसके शीघ्र निराकरण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के नियमित नहीं बैठने की ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने पीएचई अधिकारी को क्षेत्र में भ्रमण कर पेयजल की समस्या का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने ग्रामीण जनों से संवाद कर विद्यालयों, आंगनवाड़ियों,अस्पताल, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, उचित मूल्य दुकान सहित कई विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानी। विभागीय अधिकारियों द्वारा एक-एक कर अपने अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों की सूची का वाचन किया गया। रात्रि चौपाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू/तापघात से बचाव के उपाय भी बताएं।

रात्रि चौपाल के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत,जिला पंचायत सीईओ श्रीमती संघमित्रा गौतम, श्री जयपाल खरत,संयुक्त कलेक्टर एवं सोंडवा के अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज गरवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री तपीस पांडे,सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल में वालपुर और आसपास के क्षेत्र के गांवों के आमजन आए

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ23 hours ago

शासकीय आईटीआई धार में जिला स्तरीय “इलेक्ट्रिक जीनियस प्रोजेक्ट चैलेंज” संपन्न, उमरबन प्रथम*

DHAR1 day ago

जल गंगा संवर्धन अभियान एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधित) नियम 2026 पर कार्यशाला*

अलीराजपुर1 day ago

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा समय-सीमा पूर्व जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का किया सम्मान

अलीराजपुर1 day ago

*कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने सोंडवा विकासखंड के वालपुर में रात्रि चौपाल व खाटला बैठक में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*

DHAR1 day ago

धार में विशेष शिविर संपन्न: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहल

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!