Connect with us

झाबुआ

शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा चौक पर स्थित दो दुकानों के ताले टूटे….. पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Published

on

झाबुआ – शहर का हृदय स्थल राजवाड़ा चौक में स्थित दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और व्यस्तम क्षेत्र में चोरी होने से लोगों में आक्रोश देखा गया । घटना सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। चोरी की  इस वारदात ने पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं ।


जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5.30  के आसपास शहर के राजवाड़ा चौक स्थित न्यू सुपर हेयर सेलून और सामने की ओर सि्थत सांची पाईट का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की । अज्ञात बदमाश हेयर सेलून से करीब 25 हजार रुपये नगद ले उड़े। वहीं पास स्थित सांची पाईंट को भी निशाना बनाया गया, जहां से लगभग 1500 रुपये चोरी होना बताया जा रहा है। सुबह दुकानदारों के पहुंचने पर ताले टूटे मिले, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश देखा गया। व्यापारियों का कहना है कि शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में भी यदि चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो पुलिस गश्त की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने की मांग की है। वही हेयर सेलून के सामने संभवतः पुलिस विभाग के सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जाएगा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!