झाबुआ। नगर पालिका परिषद झाबुआ के तत्वावधान में आयोजित प्रथम रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट “अध्यक्ष ट्रॉफी” का रोमांचक समापन हुआ। 7 मई से 10 मई 2026 तक स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड पर आयोजित इस प्रतियोगिता में नगर के 18 वार्डों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
नपा परिषद झाबुआ द्वारा आयोजित प्रथम रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट अध्यक्ष ट्रॉफी का सफल आयोजन 7 मई से प्रारंभ होकर 10 मई को समापन हुआ । इस क्रिकेट टूर्नामेंट में शहर के सभी 18 वार्ड से एक टीम याने कुल 18 टीमों ने इस क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया । कड़े मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में वार्ड क्रमांक 4, 16, 13 एवं 17 की टीमें पहुंचीं। इसके बाद फाइनल मुकाबला वार्ड क्रमांक 17 और वार्ड क्रमांक 13 के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए वार्ड क्रमांक 17 की टीम ने अध्यक्ष ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया । 10 मई को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले का आयोजन हुआ ।
सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए विशेष रूप से पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा नेता सोमसिंह सोलंकी , भाजपा जिला महामंत्री विजय चौहान , भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव , नपा अध्यक्ष कविता सिंगार , अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार , नपा उपाध्यक्ष लाखनसिंह सोलंकी, नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक , उपाध्यक्ष मितेश गादीया , वार्ड पार्षद महेंद्र तिवारी , स्वीट गोस्वामी , राज थापा , बबलू सकलेचा , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक , सामाजिक महासंघ से नीरज राठौर , स्वर्गीय सुशील पहलवान की पत्नी श्रीमती सुनीता , पार्षद रेखा शर्मा , पूर्व नपाध्यक्ष धनसिंह बारिया आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । इस रात्रिकालीन टेनिस बॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशेष रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार का विशेष सहयोग व प्रयास रंग लाए । बिट्टू सिंगार ने इस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सभी वार्डों में जाकर खेल में रुचि रखने वाले युवाओं से संपर्क किया और इस आयोजन को लेकर टीम बनाने के लिए प्रेरित किया । लगातार संपर्क करने के बाद इस टूर्नामेंट में 18 वार्ड से 18 टीमों ने भाग लिया । इस संपूर्ण आयोजन के लिए बिट्टू सिंगार की मेहनत और खेल प्रेम से आयोजन सफल हुआ । इस आयोजन के दौरान जय बजरंग व्यायाम शाला की बालिकाओं को विभिन्न खेलों में एशिया में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने पर नपा अध्यक्ष कविता सिंगार , बिट्टू सिंगार व परिषद की ओर से , ट्रैकसूट और मोमेंटो ,आयोजन में पधारे विभिन्न अतिथियों ने इन बालिकाओं को भेंट किए ।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये, जबकि तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार 11-11 हजार रुपये प्रदान किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य नगर के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना एवं खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया । नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं तथा नगर में सकारात्मक माहौल का निर्माण करते
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।