Connect with us

झाबुआ

श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन श्री संघ के धर्मनिष्ठ श्रावक कनकमल जी भंडारी का निधन

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ के वरिष्ठ वयोवृद्ध धर्मनिष्ठ श्रावक कनकमल जी भंडारी का 87 वर्ष की उम्र में मंगलवार 12 मई को निधन हो गया। वे प्रतिदिन नियमित विविध आराधना करते थे। वे युवा व्यापारी पंकज भंडारी व श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन श्री संघ के पूर्व सचिव चंचल भंडारी के पिताजी एवं निर्मल भंडारी के बड़े भ्राता थे। आजाद मार्ग स्थित उनके निवास से निकली अंतिम यात्रा में जैन समाज के अलावा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन ने शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुक्तिधाम पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के पूर्व अध्यक्ष नगीन शाहजी, श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन श्री संघ के संजय फुलफग्गर, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा , भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर आदि ने श्री भंडारी के सेवा, समर्पित जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन पत्रकार राजेश वैध ने किया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!