Connect with us

DHAR

कलेक्टर ने ली नारकोटिक्स को-आर्डिनेशन की बैठक: जिले में नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश*

Published

on

*
*धार 12 मई 2026।* जिले में नशीली दवाओं के बढ़ते प्रचलन को नियंत्रित करने और युवा पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस सभाकक्ष में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन (NCORD) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक बीमारियों तथा सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति आम जनमानस को सचेत करने हेतु पूरे जिले में एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या के समाधान हेतु सामाजिक चेतना जागृत करना अनिवार्य है।
        शिक्षण संस्थाओं के वातावरण को सुरक्षित बनाए रखने पर बल देते हुए कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि विद्यार्थियों में नशे की संलिप्तता की संभावनाओं को समाप्त करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में नियमित काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएं। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि शैक्षणिक परिसरों में विशेष नशामुक्ति अभियान संचालित किए जाएं और छात्रों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें नशे के जाल से दूर रखा जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों का उपयोग करते हुए नशे के विरुद्ध एक सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जाए।
       कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि या बिक्री की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल साझा की जाए, ताकि त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जा सके। पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग उन विशिष्ट स्थानों (Hotspots) को चिन्हित कर रहा है जहाँ नशे की संदिग्ध गतिविधियाँ संचालित होने की संभावना है। ऐसे स्थानों पर न केवल कड़ी निगरानी रखी जाएगी, बल्कि अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करने हेतु तत्काल कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!