Connect with us

DHAR

कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने जिला अस्पताल का किया सघन निरीक्षण; बेडशीट प्रतिदिन बदलने और ओपीडी स्टाफ का रोस्टर बनाने के दिए निर्देश

Published

on

*
*मरीजों से संवाद कर जानी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति; हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की ली जानकारी*

*धार  13 मई 2026।*  धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का व्यापक जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, आईसीयू, डायलिसिस यूनिट और बेबी केयर यूनिट सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का भ्रमण किया।  वार्डों में स्वच्छता की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि मरीजों के बेड की बेडशीट प्रतिदिन अनिवार्य रूप से बदली जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को संक्रमण मुक्त वातावरण प्रदान करना अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। 
           ओपीडी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पर्ची काउंटर पर लिए जाने वाले शुल्क की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से निर्देश दिए कि अस्पताल की गरिमा और शांति बनाए रखने के लिए किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को ओपीडी परिसर में प्रवेश न दिया जाए। साथ ही, उन्होंने ड्यूटीरत कर्मचारियों के लिए शिफ्ट अनुसार व्यवस्थित रोस्टर बनाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को सेवाओं के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। 
         निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वार्ड में भर्ती एक बालिका की माता से आत्मीय संवाद कर उपचार की जानकारी ली। महिला ने बताया कि बच्ची को दस्त की शिकायत के कारण भर्ती कराया गया था और अब वह स्वस्थ है। संवाद के दौरान महिला ने यह भी साझा किया कि डॉक्टर ने बालिका के कुपोषित होने के कारण उसे पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती करने की सलाह दी है। 
         कलेक्टर ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) यूनिट, बेबी केयर यूनिट और डायलिसिस यूनिट का भी निरीक्षण किया और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के संदर्भ में डॉक्टरों ने बताया कि ऐसी महिलाओं की मॉनिटरिंग ‘अनमोल पोर्टल’ के माध्यम से की जा रही है और सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें समय पूर्व ही अस्पताल में भर्ती कर लिया जाता है, ताकि मां और बच्चा दोनों सुरक्षित रहें। कलेक्टर ने टोबेको नियंत्रण केंद्र का भी अवलोकन किया। उपस्थित स्टाफ ने बताया कि हम निरंतर टोबेको नियंत्रण हेतु काउंसलिंग कर रहे हैं तथा कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु आवशत निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सहित वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!