Connect with us

DHAR

अवैध उत्खनन पर वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक; एक पोकलेन और डम्पर वाहन जप्त

Published

on

*
*वन मंडल अधिकारी के मार्गदर्शन में मांडव वन अमले और पीथमपुर पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही*

*धार | 13 मई 2026।*धार वन मंडल के अंतर्गत अवैध उत्खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में वन विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार की मध्य रात्रि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पीथमपुर क्षेत्र में दबिश देकर अवैध उत्खनन में लिप्त एक पोकलेन मशीन और एक डम्पर वाहन को जप्त किया है। 
      वन मण्डल अधिकारी श्री विजयानंथम टी. आर. के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही रात्रि लगभग 01:30 बजे संचालित की गई। मांडव वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री सचिन सयदे ने बताया कि पीथमपुर के टंट्या मामा भील चौराहे के समीप इंडोबोरेक्स कम्पनी के नीचे स्थित कक्ष क्रमांक 480 में यह अवैध उत्खनन किया जा रहा था। मौके पर टीम ने बिना नंबर के एक पोकलेन और एक डम्पर को उत्खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। 
           वन विभाग द्वारा जप्त किए गए वाहनों के मालिक का नाम माहुल सिंगार (निवासी अकोलिया) और वाहन चालक का नाम माहुल पिता गमरिया भील (निवासी मेरती, बाग) बताया गया है। इन वाहनों का अनुमानित मूल्य लगभग 8 लाख रुपये है। वर्तमान में दोनों वाहनों को जप्त कर उनके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 
       इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में कार्यवाहक वनपाल श्री संतोष कुमार उपाध्याय, वन रक्षक रितेष त्रिवेदी, जीतेन्द्र चौधरी, रघुनाथ सिंह सौलंकी (परिक्षेत्र मांडव) के साथ पीथमपुर पुलिस का विशेष योगदान रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!