Connect with us

झाबुआ

थाना कोतवाली झाबुआ को बड़ी सफलता, शातिर नकबजन चोरी की मोटर सायकल सहित पुलिस संरक्षण में, पूछताछ में अन्य चोरी की वारदातें कबूली*

Published

on


*
थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस ने चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता प्राप्त की है। दिनांक 12.05.2026 को फरियादी हुकुम कुमार पिता दयाराम पंवार निवासी लक्ष्मी नगर, झाबुआ द्वारा राजवाड़ा स्थित न्यू सुपर मैक्स सैलून में हुई नकबजनी की रिपोर्ट थाना कोतवाली झाबुआ में दर्ज कराई गई थी।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा चोरी का शीघ्र खुलासा करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षक आर.सी. भास्करे, थाना प्रभारी थाना कोतवाली झाबुआ के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई।

टीम द्वारा कस्बा झाबुआ के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों का गहन निरीक्षण किया गया। इसी दौरान दिनांक 14.05.2026 को विधि विरुद्ध बालक को चोरी की मोटर सायकल सहित पुलिस संरक्षण में लिया गया। पूछताछ करने पर उसने फरियादी हुकुम पंवार की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी गई नगदी भी बरामद कराई।

जप्त सामग्री –
एक मोटरसाइकिल कीमती 1,00,000/-₹।

विधि विरुद्ध बालक से अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है तथा अन्य चोरी की घटनाओं के खुलासे की संभावना है।

इस उल्लेखनीय कार्यवाही में निरीक्षक आर.सी. भास्करे, सउनि. ज्ञानबहादुर, सउनि. के.के. तिवारी, आरक्षक क्रमांक 493 गणेश का विशेष योगदान रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!