Connect with us

झाबुआ

झाबुआ में 110 नवआरक्षकों का आगमन, चिकित्सा परीक्षण प्रक्रिया प्रारंभ

Published

on




               मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2025 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 110 चयनित अभ्यर्थी जिला मुख्यालय झाबुआ में उपस्थित हो चुके हैं।
             निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं शारीरिक माप लिए जा रहे हैं। जिला अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा 87 महिला पुरुष अभ्यर्थियों का विस्तृत चिकित्सीय परीक्षण किया गया। साथ ही अभ्यर्थियों की ऊंचाई एवं अन्य आवश्यक शारीरिक मापदंडों की भी जांच की गई।
               पूरी प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया , एसडीओपी झाबुआ श्री कमलेश शर्मा, एसडीओपी थांदला श्री राजेश सुलिया, सूबेदार कमल मिंदल एवं उपनिरीक्षक-अ श्री राजेंद्र डावर की निगरानी में सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराई जा रही है। मेडिकल बोर्ड द्वारा सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक फिटनेस एवं स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए जा रहे हैं।
               मेडिकल परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात चयनित उम्मीदवारों को नियुक्त कर शासन के निर्देशानुसार निर्धारित प्रशिक्षण केंद्रों पर भेजा जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ किया जाएगा।
              झाबुआ जिले में पुलिस बल की संख्या में होने वाली इस वृद्धि से कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!