Connect with us

झाबुआ

सीएम हेल्पलाइन में वित्त विभाग की रैंकिंग में धार जिला पूरे मध्य प्रदेश में शीर्ष 10 (टॉप-10) जिलों में शामिल

Published

on

*विकासखण्ड सरदारपुर में बीएलबीसी की बैठक संपन्न*

*हितग्राही मूलक योजनाओं के लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में स्वीकृत करने के निर्देश*

*

*धार, 19 मई 2026।* धार जिले के सरदारपुर विकासखण्ड में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान विभिन्न शासकीय पोर्टल्स पर लंबित हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदनों का त्वरित निराकरण करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में प्राप्त करने के कड़े निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आमजन को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
     बैठक के दौरान पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, टंट्या मामा योजना, भगवान बिरसा मुंडा योजना सहित डेयरी व मछली पालन केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के हर पहलू पर विस्तार से समीक्षा की गई। डीडीएम नाबार्ड श्रीमती सौदामिनी माईणकर ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) की विस्तृत जानकारी देते हुए इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को समय पर हासिल करने की बात कही। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (जीएम डीआईसी) ने सभी हितग्राही मूलक योजनाओं के लंबित प्रकरणों को तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण किया जा सके।
       एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के प्रतिनिधि ने बैठक में उपस्थित समस्त बैंकर्स से ग्राम संगठनों के खाते शीघ्र खोलने तथा मुद्रा ऋण के आवेदनों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने का अनुरोध किया। इस दौरान आरसेटी निदेशक श्री कालीचरण सेमें ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी। वहीं सीएफएल (सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी) के प्रतिनिधि ने बताया कि वित्तीय साक्षरता शिविरों के माध्यम से लोगों को बैंकिंग से अवगत कराया जा रहा है और इस बार सभी विकासखंडों में साइबर धोखाधड़ी से बचाव हेतु ‘मेगा कैंप’ आयोजित करना प्रस्तावित है।
        बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) श्री बलराम बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम हेल्पलाइन में वित्त विभाग की रैंकिंग में धार जिला पूरे मध्य प्रदेश में शीर्ष 10 (टॉप-10) जिलों में शामिल हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्होंने सभी विभागों और बैंकर्स द्वारा आपसी समन्वय के साथ किए गए बेहतर कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया। बैठक में सरदारपुर जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के विकासखंड प्रभारी, जिला अधिकारी एवं सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध गांजा एवं ब्राउन शुगर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार*

झाबुआ15 hours ago

सीएम हेल्पलाइन में वित्त विभाग की रैंकिंग में धार जिला पूरे मध्य प्रदेश में शीर्ष 10 (टॉप-10) जिलों में शामिल

झाबुआ15 hours ago

पेटलावद जनसुनवाई में भूमि विवाद, बिजली बिल, जल संकट एवं शासकीय योजनाओं से जुड़े मामलों पर हुई सुनवाई

झाबुआ19 hours ago

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा जिला पुलिस लाइन झाबुआ में जनरल परेड का निरीक्षण

पेटलावद21 hours ago

झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा थानों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों का सघन निरीक्षण, हत्या प्रकरणों के शीघ्र खुलासे के निर्देश

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!