Connect with us

कालीदेवी

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने थाना कालीदेवी एवं चौकी माछलिया का किया निरीक्षण

Published

on



*
             झाबुआ। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं थानों के सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा थाना कालीदेवी एवं चौकी माछलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

                     माछलिया घाट के भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट चिन्हित करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। साथ ही गांवों में लगातार भ्रमण कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

                 निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की स्वच्छता, मालखाना एवं हवालात की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। हवालात की स्थिति का निरीक्षण करते हुए बंदियों हेतु निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं मालखाने में रखे माल एवं हथियारों के रखरखाव की समीक्षा कर उनका रिकॉर्ड से मिलान किया गया।

                     दौरे के दौरान अपराध रजिस्टर, जरायाम रजिस्टर तथा थाना क्षेत्र के नक्शे का भी अवलोकन किया गया। विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लंबित प्रकरण स्वीकार्य नहीं होंगे तथा शिकायतों का संतोषजनक निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए।

                    पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में खड़े जप्तशुदा वाहनों के निराकरण एवं अवैध शराब के नष्टीकरण के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पुराने वाहनों एवं जप्त शराब का शीघ्र निराकरण किया जाए, जिससे थाना परिसर में अनावश्यक भीड़ न हो तथा व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।

                      इसके अतिरिक्त सीसीटीएनएस एवं एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर शिकायतों के त्वरित निराकरण की स्थिति का भी सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।

                     पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना बल को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त को अधिक परिणाममूलक बनाया जाए। उन्होंने फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

                   उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

                       निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित समस्त थाना बल उपस्थित रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!