Connect with us

झाबुआ

श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर जाजम उत्सव पर पधारने का दिया आमंत्रण

Published

on

झाबुआ – श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर आयोजित दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहेब के द्वि- शताब्दी गुरु सप्तमी जन्म महामहोत्सव के जाजम उत्सव पर पधारने का आमंत्रण देने के लिए श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के ट्रस्ट मंडल झाबुआ पधारे एवं सकल जैन श्री संघ झाबुआ को 18 एवं 19 जून 2026 को श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर आयोजित जाजम उत्सव पर पधारने का भावभरा निमंत्रण दिया। इस अवसर पर श्री संघ झाबुआ द्वारा पधारे अतिथियों का शाल श्री फल एवं तिलक लगाकर बहुमान किया गया । श्री संघ के रिंकु रुनवाल ने बताया कि शनिवार को श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के ट्रस्टी  मांगीलाल पावेचा तीर्थ प्रतिनिधि मनोहर जी मोदी, सेवंतीलाल मोदी एवं सन्तोष पीपाड़ झाबुआ पधारे । सर्व प्रथम बावन जिनालय पर आदिनाथ भगवान एवं दादा गुरुदेव के दर्शन वंदन किए । पश्चात श्री संघ झाबुआ को जाजम उत्सव पर 18 व 19 जून को श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर पधारने की आमंत्रण पत्रिका श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता को दी ।  पधारे ट्रस्टी एवं अतिथिगणों का श्री संघ की ओर से वरिष्ठ मनोहरलाल भंडारी, मनोहरलाल छाजेड़,अंतिम जैन, जितेंद्र बाबेल,प्रकाश कटारिया,सचिव रत्नदीप सकलेचा, उपाध्यक्ष नरेन्द्र संघवी,मुकेश लोढ़ा, सतीश कोठारी,सुनील संघवीराकेश मेहता, देवेंद्र सेठिया ,सौरभ पोखरना, रचित कटारिया आदि ने शाल श्री फल एवं तिलक लगाकर बहुमान किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!