Connect with us

झाबुआ

एसडीएम भास्कर गाचले की पहल से वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, थांदला का हाट बाजार हुआ मंडी में स्थानांतरित

Published

on

झाबुआ कलेक्टर योगेश तुकाराम जी भरसट को जन सुनवाई मे दिये आवेदन पर हाट बजार स्थानांतंरित आम जन को यातायात के जाम से मिलेगी राहत।

व्यापारियों को निर्देशित करते cmo कमलेश जायसावल

थांदला ( वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)

नगर के हाट बाजार को व्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने की लंबे समय से चली आ रही मांग पर प्रशासन ने पहल करते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भास्कर गाचले के निर्देश पर नगर पालिका एवं प्रशासनिक अमले द्वारा पुरानी सब्जी मंडी परिसर में हाट बाजार को सुव्यवस्थित करने की कार्रवाई की गई।
मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर हाट बाजार में आने वाले व्यापारियों को व्यवस्थित रूप से बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की तथा बाजार संचालन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के प्रयास किए। लंबे समय से बाजार की अव्यवस्थित स्थिति के कारण व्यापारियों एवं नागरिकों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके निराकरण की मांग लगातार उठ रही थी।
एसडीएम भास्कर गाचले ने बताया कि हाट बाजार की व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्रवाई इस दिशा में प्रारंभिक कदम है। बाजार का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यक सुधारों का आकलन किया गया है। निरीक्षण के दौरान जो कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर करने के लिए नगर पालिका को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हाट बाजार को और अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए आगामी दिनों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी। प्रशासन का प्रयास है कि हाट बाजार ऐसा स्वरूप ग्रहण करे जिससे व्यापारियों को बेहतर वातावरण मिले और नागरिकों को भी सुगमता से खरीदारी की सुविधा उपलब्ध हो।
प्रशासन की इस पहल का नगरवासियों ने स्वागत करते हुए एसडीएम भास्कर गाचले एवं नगर पालिका अमले के प्रति आभार व्यक्त किया है। नागरिकों का मानना है कि इस कार्रवाई से नगर की एक महत्वपूर्ण समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सार्थक शुरुआत हुई है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी सप्ताह में हाट बाजार की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं आकर्षक स्वरूप में दिखाई देगी।

बहरहाल नगर में 500 से अधिक सब्जी एवं फल फ्रूट की दुकान हाथ ठेले एवं सड़क के किनारे संचालित की जा रही थी जिससे यातायात प्रभावित हो कर हर वक्त जाम की स्थिति निर्मित होती थी अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले की सार्थक पहल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश जायसवाल की टीम प्रमुख पप्पू बारिया, पारसिंह पारगी अंशुल परिहार स्वच्छता अधिकारी, सहायक लेखापाल यशदीप अरोरा सहित तहसीलदार सुखदेव सिंह डावर के प्रयास व थाना प्रभारी अशोक कनेश ने आज यह साबित कर दिया की अगर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है तो उसके लिए सार्थक प्रयास आवश्यक है जिसका परिणाम आज देखने को मिला है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ59 minutes ago

थांदला काकनवानी:8-लेन एक्सप्रेसवे पर अवैध घुसपैठ रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया औचक निरीक्षण.                                      

झाबुआ4 hours ago

गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन पर लापरवाही बरतने वाले पटवारी एवं ग्राम सचिव निलंबित

झाबुआ6 hours ago

मंडी की आय बढ़ाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर, एसडीएम भास्कर गाचले ने ली व्यापारियों की बैठक

झाबुआ9 hours ago

जिले में किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों की जानकारी देना अनिवार्य

झाबुआ10 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले की पहल से वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, थांदला का हाट बाजार हुआ मंडी में स्थानांतरित

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!