Connect with us

अलीराजपुर

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई जारी,4 डंपर किये जब्त

Published

on

आलीराजपुर 10 जून 2026। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देशानुसार एवं प्रभारी खनिज अधिकारी श्री तपिश पांडे द्वारा जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शिकायत प्राप्त होने पर दिनांक 09 जून 2026 की रात्रि राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बेहड़वा मुख्य मार्ग पर कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन कर रहे 2 डंपर पकड़ कर जब्त किए गए है।

खनिज निरीक्षक श्री सतीश नागले द्वारा जानकारी देके बताया कि जिला आलीराजपुर में खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए कुल 08 वाहनो को जप्त किये है  जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अवैध रूप से रेत खनिज का परिवहन करते हुए डंपर क्रमांक  MAT7634TA01668 ,MP69G0493, MP69ZD8796,MAT767350T7B04682,RJ09GD2349,RJ09GE4583,RJ35GA3077,NL06AA2686 जिसमें कि 07 वाहनों कार्यालय कलेक्टर परिसर में खडे किया गया है जबकि एक वाहन थाना नानपुर कि अभिरक्षा में खड़े किये गये हे वाहन के प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किये जायेंगे ।

प्रभारी खनिज अधिकारी एव डिप्टी कलेक्टर श्री तपिस पांडे ने बताया कि संबंधित वाहन के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ओवलोडिंग का प्रकरण भी तैयार किया जा रहा हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। उक्त जानकारी खनिज विभाग द्वारा दी गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!