Connect with us

पेटलावद

संदेह ने रचा खूनी खेल! पेटलावद में हरिराम गेहलोत हत्याकांड का खुलासा वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा; बोलेरो, हथियार और कपड़े जब्त

Published

on


झाबुआ/पेटलावद। पेटलावद में हरिराम गेहलोत हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। हत्या के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पेटलावद सहित राजगढ़ और धुलेट क्षेत्र में भी दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का पहिया तेजी से घुमाया और अब हत्याकांड की पूरी कहानी धीरे-धीरे सामने आ गई है।
एक शक… और फिर खूनी वारदात
पुलिस जांच के अनुसार आरोपी देवा सिंगाड को संदेह था कि हरिराम गेहलोत के फरियादिया भुलीबाई के साथ संबंध हैं। इसी संदेह के चलते 2 अगस्त की रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक देवा और उसके साथियों ने हरिराम के साथ मारपीट की, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद वीडियो वायरल कर फैलाया डर
मामले को और सनसनीखेज बनाने वाली बात यह रही कि घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पुलिस के अनुसार वीडियो के माध्यम से पेटलावद, राजगढ़ और धुलेट क्षेत्र में भय एवं दहशत का वातावरण बनाने का प्रयास किया गया।
SP देवेंद्र पाटीदार ने संभाली कमान
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया और एसडीओपी पेटलावद अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
फॉरेंसिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों से खुलने लगी कड़ियां
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने अर्जुन उर्फ राजू भूरिया निवासी छोटा माछलिया और एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेने में सफलता हासिल की।
मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 13 अपराध
जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी देवा उर्फ देवीलाल सिंगाड राजगढ़ क्षेत्र का आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके विरुद्ध पूर्व में 13 अपराध दर्ज होना पाए गए हैं।
हत्या के बाद मृतक के परिवार को भी धमकाने का आरोप
पुलिस विवेचना में यह बात भी सामने आई है कि घटना के बाद देवा और उसके साथियों द्वारा मृतक हरिराम के धुलेट स्थित घर पर जाकर उसके परिजनों को डराने-धमकाने तथा घटना का वीडियो दिखाने की बात सामने आई है।
बोलेरो, हथियार और कपड़े जब्त
पुलिस ने मामले में घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, हथियार एवं कपड़े जब्त किए हैं। मामले की विवेचना अभी जारी है और पुलिस फरार आरोपियों सहित घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई से खुली हत्याकांड की परतें
पेटलावद पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच से इस सनसनीखेज हत्याकांड की कई महत्वपूर्ण कड़ियां सामने आई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आए सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

यात्री किराए (बस) में करीब 30- 55 प्रतिशत बढ़ोतरी से विधार्थीगण परेशान व आमजन पर बढ़ा आर्थिक बोझ

पेटलावद18 hours ago

संदेह ने रचा खूनी खेल! पेटलावद में हरिराम गेहलोत हत्याकांड का खुलासा वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा; बोलेरो, हथियार और कपड़े जब्त

झाबुआ2 days ago

वीआईपी कल्चर छोड़ मिनी बस में सवार होकर निकले अधिकारी, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पिटोल में प्रशासनिक अमले ने किया औचक निरीक्षण

झाबुआ2 days ago

झाबुआ जिले में सोनोग्राफी सेंटर पर रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता पर उठे सवाल…. 

झाबुआ3 days ago

पीएचई विभाग में 78 उपयंत्रियों को पदोन्नति, झाबुआ के संतोष कुमार तिवारी बने सहायक यंत्री

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!