Connect with us

थांदला

तिरंगे के रंग में रंगा थांदला, ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Published

on

एसडीएम भास्कर गाचले के नेतृत्व में निकली भव्य यात्रा में 6 से 7 हजार नागरिकों ने लिया हिस्सा — 120 फीट लंबे तिरंगे और तिरंगे गुब्बारों ने बढ़ाई शोभा

थांदला – स्वतंत्रता दिवस के उत्सवी माहौल के बीच आज थांदला नगर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया, एसडीएम भास्कर गाचले के नेतृत्व में स्थानीय दशहरा मैदान से निकली ऐतिहासिक एवं भव्य तिरंगा यात्रा में लगभग 6 से 7 हजार नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पूरे नगर को तिरंगामय कर दिया,

तिरंगा यात्रा में नगर की सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधिगण, नगरवासी, व्यापारी, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, लायंस क्लब सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए, यात्रा जैसे-जैसे नगर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, सड़क के दोनों ओर देशभक्ति का अद्भुत वातावरण दिखाई दिया, हाथों में तिरंगा और जुबां पर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ पूरा थांदला मानो एक विशाल राष्ट्रध्वज में परिवर्तित हो गया,

120 फीट लंबा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

यात्रा का प्रमुख आकर्षण अणु पब्लिक स्कूल द्वारा प्रदर्शित कार में भारत माता की झांकी एवं 60 और 90 फीट के 2 लंबे राष्ट्रीय ध्वज रहे, जिसे देखकर नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगे रंग के गुब्बारों के माध्यम से आकर्षक राष्ट्रीय ध्वज का स्वरूप तैयार कर यात्रा की भव्यता में चार चांद लगा दिए,

अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्केटिंग करते हुए पूरे यात्रा मार्ग में तिरंगा लहराकर देशभक्ति का संदेश दिया, बच्चों के इस प्रदर्शन ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और जगह-जगह नागरिकों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया,

बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

तिरंगा यात्रा केवल राष्ट्रभक्ति का उत्सव ही नहीं रही, बल्कि इसने सामाजिक सरोकार का भी संदेश दिया, न्यू हिमालय एज्युकेशन एकेडमी के विद्यार्थियों ने यात्रा में सहभागिता के साथ पूरे मार्ग पर स्वच्छता का संदेश दिया, रास्ते में जहां भी कचरा दिखाई दिया, बच्चों ने उसे उठाकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया, विद्यार्थियों की इस पहल ने यात्रा में शामिल लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का प्रेरक संदेश दिया,

साढ़े तीन किलोमीटर के मार्ग पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः दशहरा मैदान पहुंचकर संपन्न हुई, लगभग 2 से 2.5 किलोमीटर लंबी विशाल मानव श्रृंखला के रूप में निकली इस यात्रा ने करीब 3.5 से 4 किलोमीटर का मार्ग तय किया, यात्रा में स्कूली बच्चों से लेकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारि यों, व्यापारियों और आम नागरिकों तक हर वर्ग का उत्साह देखते ही बन रहा था,

नगरवासियों ने कहा कि थांदला के इतिहास में इतनी भव्य और व्यापक तिरंगा यात्रा पहले कभी देखने को नहीं मिली, हजारों लोगों की एक साथ सहभागिता ने इसे नगर के लिए यादगार और ऐतिहासिक आयोजन बना दिया,

एसडीएम भास्कर गाचले ने जताया आभार

तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थाओं, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों-कर्मचारियों, व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि हर घर और हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा अवश्य लगाएं तथा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर शासन की वेबसाइट पर अपलोड कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराए,

आज की तिरंगा यात्रा ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि जब पूरा समाज एक साथ राष्ट्रहित और राष्ट्रगौरव केलिए खड़ा होता है, तो कोई भी आयोजन ऐतिहासिक स्वरूप ले सकता है, हजारों तिरंगों की शान और हजारों नागरिकों के उत्साह के साथ आज पूरा थांदला ‘राष्ट्रभक्ति’ के रंग में रंगा नजर आया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

आखिर क्यों – जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित तालाब की गुणवत्ता को लेकर की जा रही शिकायत को बार-बार सीएम हेल्पलाइन पर बंद किया जा रहा है

झाबुआ2 days ago

11 दिवसीय गणेश उत्सव रस्सा खेंच,मोमबत्ती, मटकी फोड़, 1 मिनट, फैंसी ड्रेस, चेयर रेस प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

झाबुआ3 days ago

संकल्प ग्रुप की गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला के बाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत

मेघनगर3 weeks ago

जन्मदिन पर बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान
पीपलखुटा में रोटरी बाल मुस्कान झूला प्रकल्प के सातवें झूले का शुभारंभ

झाबुआ3 weeks ago

” भक्ति में कृष्ण, सम्मान में गुरु – अंकुरम में दिखा अनोखा संगम!”

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!