Connect with us

झाबुआ

स्वर्णकार समाज द्वारा भक्तिभाव और हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

Published

on


झाबुआ  —- श्री मैंढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, झाबुआ द्वारा स्वर्णकार महिला मंडल एवं स्वर्णकार तरुण युवा मंडल के विशेष सहयोग से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा,भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
श्री सत्यनारायण मंदिर को सुंदर पुष्पमालाओं से आकर्षक रूप से सजाया गया। पं. प्रदीप भट्ट द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का स्वर्ण एवं रजत आभूषणों से मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य बाबूलाल खजवानिया एवं उनके परिवार द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का श्रद्धापूर्वक विधिवत अभिषेक किया गया।

  • नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर सभी को किया मोहित
    जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान भक्ति-भजनों के बीच नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए राधा कृष्ण स्वरूप कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों के राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप एवं प्रस्तुतियों ने सभी श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। इस अवसर पर सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का स्मरण करते हुए बच्चों में कान्हा के मनोहारी स्वरूप के दर्शन किए। वही समाज की वरिष्ठ सम्मानित सदस्य कुंता सोनी के मार्गदर्शन में स्वर्णकार महिला मंडल की सचिव शालिनी सोनी एवं तरुण युवा मंडल के अध्यक्ष वैभव सिद्धड़ के नेतृत्व में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से प्रेरित इस आयोजन में महिलाओं एवं युवाओं सहित समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मटकी फोड़ के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा तथा उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
    समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने बच्चों को दिए प्रोत्साहन पुरस्कार
    कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए समाज के वरिष्ठ सम्मानित सदस्य ओमप्रकाश कड़ेल, बद्रीलाल कड़ेल,अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी,सचिव प्रवीण खजवानिया,कोषाध्यक्ष विनोद सोनी,सुरेशचंद अग्रोया, मुकेश अग्रोया, किशोर अग्रोया, रामेश्वर सोनी, कुंता सोनी, महिला मंडल सचिव शालिनी सोनी, मीडिया प्रभारी ज्योति सोनी,कृष्णा सोनी,विमला अग्रोया एवं तरुण युवा मंडल अध्यक्ष वैभव सिद्धड़ सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा उन्हें आकर्षक प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में
    महिला ,पुरुष एवं बच्चें उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास चरम पर पहुंच गया। समाजजनों एवं श्रद्धालु भक्तों ने भक्तिभाव के साथ बालकृष्ण एवं सत्यनारायण भगवान की भव्य आरती की एवं प्रसाद वितरण के साथ सभी ने एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। समाज अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने जन्माष्टमी महोत्सव की सफलता पर सभी समाजजनों को बधाई दी और इसी प्रकार एकजुट रहकर सहयोग और सहभागिता से समाज के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। स्वर्णकार समाज के जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति, उमंग और पारिवारिक सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!