Connect with us

झाबुआ

” भक्ति में कृष्ण, सम्मान में गुरु – अंकुरम में दिखा अनोखा संगम!”

Published

on

झाबुआ —- अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस का भव्य संयुक्त उत्सव – “जहाँ नटखट कृष्ण की भक्ति, वहाँ गुरु का वंदन!”

कृष्णम् वंदे, गुरुम् वंदे – अंकुरम में दो पर्वों का आनंद! अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी का पर्व एक साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक मंच, दो उत्सव – ज्ञान के गुरु और लीलाधर कृष्ण को नमन!

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 10 की छात्राओं कृतिका यादव और धृति पांचाल द्वारा मंच संचालन और स्वागत भाषण से हुई। काव्य प्रस्तुतियों में कक्षा 7 की युक्ति और कक्षा 10 के नैतिक ने शिक्षकों को समर्पित कविताएं सुनाईं, जबकि कक्षा 10 के प्रणव और कक्षा 8 की नियति ने प्रेरणादायक भाषण दिए।

नृत्य प्रस्तुतियों में आराध्या राठौर, नियति, रूही और शिवानी के समूह नृत्य तथा कक्षा 8 की देवांशी, डिम्पल, रितिका और उनकी सहपाठी की कृष्ण भक्ति नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा 6 B की छात्राओं का नृत्य रहा, जिसमें शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं के साथ मंच साझा किया।

कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों आरव, जयना, नव्या, अवनी, प्रणीत, अमित, शुभ, कनिका, हंसिका, दिया, वैभव, मितांशी और रिमझिम द्वारा नाटक और नृत्य के संगम से जन्माष्टमी की झलक पेश की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. लोकेश दवे, डायरेक्टर डॉ. चारुलता दवे एवं प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये का आत्मीय स्वागत किया गया। छात्रों ने अपने शिक्षकों को प्रेमपूर्वक विशेष उपाधियों से सम्मानित किया।

इसके पश्चात विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

1) लीव इनकैशमेंट – शिक्षकों को उनके द्वारा संचित अवकाश के बदले लीव इनकैशमेंट दिया गया।
2) 100% अटेंडेंस अवॉर्ड – पूरे माह 100% उपस्थिति वाले शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
3) शिक्षकों का सम्मान – अंकुरम परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

अंत में इको क्लब कैप्टन मितांशी पांचाल ने आभार व्यक्त किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!