Connect with us

झाबुआ

संकल्प ग्रुप की गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला के बाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत

Published

on



झाबुआ। पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संकल्प ग्रुप द्वारा मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला में बच्चों को प्राकृतिक मिट्टी से आकर्षक एवं पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण के पश्चात वल्लभ विद्या निकेतन में कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए गणेश प्रतिमा निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए मिट्टी से मनमोहक गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं।
प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं की आराध्या डोडियार ने प्रथम स्थान, कक्षा 8वीं की मानवी .भयड़िया. ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 8वीं के लक्ष्मण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इनमें आश्रिया कनेजा, प्रतीक कातीजा, तक्षित कातीजा, अंतिमबाला, संस्कृति चौहान, दिवांशी चावड़ा, भूमि भूरिया, आनंदी मंडोरा एवं पिंकल डटारा सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे।
आज संकल्प ग्रुप की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की कला को आगे भी अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
संस्था की प्रचार्या अनीता कृष्णे ने संकल्प ग्रुप का अभिनंदन किया व सराहना की।
संकल्प ग्रुप का यह प्रयास बच्चों में रचनात्मकता, भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
संकल्प ग्रुप की भारती सोनी,लीला त्रिवेदी, सुनीता अचार्य और सुजाता जयसवाल ने सहभागिता की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!