Connect with us

झाबुआ

सेवा संकल्प अभियान के तहत मछलाईमाता में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

Published

on

मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर रहे मुख्य अतिथि, महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

थांदला। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम मछलाईमाता में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी, मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सेवा और समर्पण की भावना से जुड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से मातृशक्ति और बच्चों तक शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा महिलाओं और बच्चों से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम के दौरान सेवा, जनकल्याण और शासन की योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के संकल्प पर भी जोर दिया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!