Connect with us

DHAR

वित्तीय साक्षरता सीआरपी को सक्षम एप पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न प्रतिभागियों को बचत, बीमा, पेंशन एवं डिजिटल लेन-देन सहित वित्तीय साक्षरता की दी जानकारी

Published

on

धार, 1 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले के स्व-सहायता समूहों को वित्तीय साक्षरता एवं सक्षम एप पर प्रविष्टि की जानकारी देने के उद्देश्य से आजीविका भवन, निसरपुर में वित्तीय साक्षरता सीआरपी का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में लगभग 54 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले समूह सदस्य अब ग्राम स्तर पर स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को वित्तीय साक्षरता संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान स्व-सहायता समूह सदस्यों को नियमित बचत, बैंक खाते खुलवाने, विभिन्न प्रकार के बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, बैंक में एफडी कराने, बचत के नए तरीकों तथा डिजिटल एवं नगद रहित लेन-देन सहित विभिन्न वित्तीय विषयों की जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों को प्रशिक्षण विषयों को सरल एवं व्यवहारिक रूप से समझाने के लिए पीपीटी, कहानी, समूह चर्चा एवं खेल आधारित गतिविधियों का उपयोग किया गया। साथ ही लोकोस एवं सक्षम एप के माध्यम से स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण देने तथा एंड्रॉयड मोबाइल के जरिए एप पर आवश्यक प्रविष्टियां करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
प्रशिक्षण श्री प्रवीण सोलंकी, जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त तथा श्रीमती रानु रावल, सहायक विकासखंड प्रबंधक, विकासखंड डही द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में निसरपुर, कुक्षी, मनावर, उमरबन एवं गंधवानी विकासखंड के एमएफ प्वाइंट पर्सन एवं स्व-सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के माध्यम से वित्तीय साक्षरता सीआरपी को ग्राम स्तर पर समूह सदस्यों को बैंकिंग सेवाओं, बीमा, पेंशन, बचत एवं डिजिटल वित्तीय लेन-देन के प्रति जागरूक करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विकासखंड समन्वयक निसरपुर श्री अनिरुद्ध पाटीदार ने आभार व्यक्त किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में तपस्वी डॉक्टर गोल्डी शाहजी ने 30 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की

DHAR2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान एवं स्वामित्व योजना की कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने की समीक्षा

DHAR2 hours ago

वित्तीय साक्षरता सीआरपी को सक्षम एप पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न प्रतिभागियों को बचत, बीमा, पेंशन एवं डिजिटल लेन-देन सहित वित्तीय साक्षरता की दी जानकारी

झाबुआ10 hours ago

सेवा संकल्प अभियान ग्राम पंचायत उदयपुरिया में गूंजा लोकतंत्र का नारा, SDM भास्कर गाचले ने बच्चों को दिलाई मतदान की शपथ

DHAR11 hours ago

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों में त्वरित राहत भुगतान सुनिश्चित करें : कलेक्टर

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!