Connect with us

DHAR

संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने एकलव्य आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बाग का किया आकस्मिक निरीक्षण

Published

on

*

*अव्यवस्थाओं पर संभागायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी, ऑफिस रिकॉर्ड मेंटेन करने के दिए निर्देश*

*धार 9 अक्टूबर 2026।*‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के अंतर्गत संभागायुक्त इंदौर श्री भास्कर लक्षकार द्वारा आज जिले के बाग स्थित एकलव्य आवासीय कन्या शिक्षा परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं, सुविधाओं तथा संस्थागत अभिलेखों का जायजा लेते हुए संभागायुक्त ने पाई गई अनियमितताओं व कमियों पर गहरा असंतोष व्यक्त किया ।
        निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री लक्षकार ने संस्था के ऑफिस रिकॉर्ड, उपस्थिति पंजी से संबंधित फाइलों का गहनता से अवलोकन किया। रिकॉर्ड संधारण में पाई गई कमियों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित स्टाफ को सभी शासकीय अभिलेखों को अद्यतन एवं पारदर्शी तरीके से व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
      संभागायुक्त ने परिसर में अध्ययनरत छात्राओं के आवास, भोजन, स्वच्छता तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ का मूल उद्देश्य शासकीय सेवाओं और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता व गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। छात्राओं की शिक्षा एवं कल्याण से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे परिसर की सभी कमियों का निराकरण समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित कराएं। इस दौरान कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, सहायक कलेक्टर सुश्री आशी शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आशीष पाटिल, सहित संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!