Connect with us

झाबुआ

छात्राओं के दिल की बात बनी SDM भास्कर गाचले की प्राथमिकता, जनसहयोग से 50 बेटियों को मिले ट्रैक सूट

Published

on

सेवा से संकल्प अभियान के तहत SDM ने पेश की संवेदनशीलता और सेवा भावना की मिसाल, छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) सेवा से संकल्प अभियान के तहत थांदला SDM श्री भास्कर गाचले ने संवेदनशीलता, जनसेवा और मानवीय सरोकारों का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट कन्या छात्रावास, थांदला में निवासरत 50 छात्राओं को जनसहयोग से ट्रैक सूट वितरित कर उन्होंने छात्राओं की छोटी-सी इच्छा पूरी करते हुए उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

दरअसल, कुछ दिन पूर्व SDM भास्कर गाचले ने सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत छात्रावास का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। छात्राओं ने छात्रावास में उपलब्ध अन्य सुविधाओं पर संतुष्टि जताते हुए केवल एक निवेदन किया कि यदि संभव हो तो प्रत्येक छात्रा के लिए एक ट्रैक सूट की व्यवस्था करवाई जाए।

छात्राओं की इस सहज मांग ने SDM को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया। उन्होंने इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षिका एवं अन्य जिम्मेदारों से चर्चा की। शासन स्तर पर इस मद में तत्काल बजट उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने जनसहयोग का सहारा लिया और ट्रैक सूट की व्यवस्था सुनिश्चित की।

इसी क्रम में आज SDM श्री भास्कर गाचले पुनः छात्रावास पहुंचे और सभी 50 छात्राओं को ट्रैक सूट वितरित किए। अपनी मांग पूरी होने पर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर SDM ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया और उनके साथ आत्मीय संवाद किया।

छात्राओं की खुशी बनी सेवा का सबसे बड़ा पुरस्कार

ट्रैक सूट प्राप्त कर छात्राओं ने SDM भास्कर गाचले के प्रति आभार व्यक्त किया। उत्कृष्ट कन्या शाला के प्राचार्य श्री श्रीवास्तव ने भी इस पहल की सराहना करते हुए SDM की सेवा भावना एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए साधुवाद दिया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कन्या शाला के प्राचार्य, छात्रावास अधीक्षिका, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितीन डामोर, छात्रावास के पालक-शिक्षक संघ के सदस्य तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

यह पहल बताती है कि प्रशासनिक दायित्व केवल व्यवस्थाओं के संचालन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लोगों की जरूरतों को समझकर उन्हें पूरा करने का संवेदनशील प्रयास ही सच्ची जनसेवा है। SDM भास्कर गाचले की यह पहल सेवा से संकल्प अभियान की भावना को सार्थक करती है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!