Connect with us

झाबुआ

आगामी त्योहारों एवं गरबा आयोजनों के दृष्टिगत झाबुआ पुलिस की विशेष पहल: ‘ऑपरेशन मर्यादा’ के तहत ‘शक्ति स्क्वॉड’ का गठन

Published

on



* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास के लिए झाबुआ पुलिस की प्रतिबद्धता
* मर्यादा हेल्पलाइन नंबर: 7701053330 जारी
झाबुआ:

आगामी त्योहारों, गरबा महोत्सवों तथा सार्वजनिक आयोजनों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाबुआ पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन मर्यादा’ की शुरुआत की गई है। इसके तहत विशेष ‘शक्ति स्क्वॉड’ का गठन किया गया है।

इस शक्ति स्क्वॉड में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष रूप से तैनात किया गया है। आयोजनों से पूर्व आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने और असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा करने के लिए महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। यह शक्ति स्क्वॉड गरबा पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मुस्तैद रहकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगी।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर विशेष नज़र:
त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों तथा भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाले कंटेंट पर झाबुआ पुलिस सोशल मीडिया की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने या शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शक्ति स्क्वॉड एवं ‘ऑपरेशन मर्यादा’ की मुख्य विशेषताएं:

* सुरक्षा एवं सहज संवाद: महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति से महिलाओं और बच्चों में सुरक्षा का भाव जागृत होगा। महिलाएं बिना किसी झिझक के अपनी बात या समस्या महिला पुलिस अधिकारियों के सामने रख सकेंगी।

* सख्त कानूनी कार्रवाई: गरबा स्थलों या सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या असामाजिक गतिविधियां करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

* सीसीटीवी एवं पुलिस निगरानी: धार्मिक आयोजनों और पंडालों के आस-पास कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

* मर्यादा हेल्पलाइन नंबर जारी: किसी भी प्रकार की सहायता, शिकायत या मार्गदर्शन के लिए झाबुआ पुलिस ने ‘मर्यादा हेल्पलाइन/व्हाट्सएप नंबर 7701053330’ जारी किया है। नागरिक इस नंबर पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।
झाबुआ पुलिस सभी नागरिकों एवं आयोजकों से अपील करती है कि वे त्योहारों के दौरान मर्यादा और अनुशासन का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
“मर्यादा में रहें, सुरक्षित रहें — झाबुआ पुलिस”

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!