Connect with us

झाबुआ

बिजली कटौती के खिलाफ आप का ज्ञापन, जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगाड़ ने उठाई ग्रामीणों की आवाज

Published

on



रिपोर्टर केशव सिंह ठाकुर

कुंदनपुर/ झाबुआ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और कई गांवों में कई दिनों से बिजली बंद रहने की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी, झाबुआ ने सोमवार को मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री के नाम सहायक यंत्री, विद्युत विभाग रानापुर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था तत्काल सुधारने और बाधित आपूर्ति बहाल करने की मांग की ।


इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगाड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, जिले के ग्रामीण अंचलों में 15 से 18 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। वहीं, कई गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हो रहा है।
बिजली कटौती से किसानों की सिंचाई, विद्यार्थियों की पढ़ाई और आमजन का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए पार्टी ने विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग की।
ज्ञापन में रखीं प्रमुख मांगें
ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए।
जिन गांवों में ट्रांसफार्मर खराब होने या अन्य तकनीकी कारणों से बिजली बंद है, वहां तत्काल सुधार कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।
किसानों को सिंचाई के लिए नियमित एवं निर्धारित समय पर थ्री-फेज बिजली उपलब्ध कराई जाए।
बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री रालू निनामा, जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगाड़, जिला उपाध्यक्ष नानसीह भूरिया, नर्वेसीह वसुनिया, युवा नेता रहीम शेख, आकाश सिंगाड़, बबलू बबेरिया, महेश सिंगाड़, दीनू सिंगाड़, धनसीह जमरा, रघु सोलंकी, कलम सिंगाड़, सुनील सिंगाड़, निलेश सिंगाड़, नब्बू सिंगाड़ सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!