Connect with us

झाबुआ

थांदला में हस्तशिल्प कार्यशाला का समापन, कारीगरों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Published

on

10 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित कार्यशाला में कारीगरों ने सीखे आभूषण और सजावटी वस्तुएं बनाने के गुर

थांदला। (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प विभाग के तत्वावधान में स्थानीय कारीगरों के कौशल विकास के उद्देश्य से आयोजित हस्तशिल्प कार्यशाला का समापन हुआ। 10 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चली इस कार्यशाला में कारीगरों को अपने हुनर को निखारने और नए डिजाइन के साथ हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।

समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक निदेशक हस्तशिल्प अपर्णा देशमुख एवं एचपीओ विशाल वर्मा आयोजक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुश्री टूना भट्ट नगर पालिका पार्षद भूमिका सोनी तथा थांदला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट तुषार भट्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कारीगरों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर अंजलि तुषार भट्ट एवं डिजाइनर कामिनी मालवीय ने प्रतिभागियों को हस्तशिल्प की विभिन्न बारीकियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान कारीगरों ने नए डिजाइन के मार्गदर्शन में आकर्षक आभूषण (ज्वेलरी) और विभिन्न प्रकार की सजावटी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यशाला के समापन पर कारीगरों ने भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय एवं हस्तशिल्प विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने, नए कौशल सीखने और अपने हुनर को व्यावसायिक रूप देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने का मंच मिलता है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!