Connect with us

झाबुआ

नवरात्रि के पावन पर्व पर मां शक्ति की आराधना का थांदला मे दिखा उल्लास

Published

on

घटस्थापना : बैंड-बाजों के साथ निकला भव्य चल समारोह, जय माता दी के जयकारों से गूंजा नगर। नगर के अति प्राचीन काशिविश्वनाथ मंदिर,होलिचोक, कलिकामाता मंदिर,संजय कॉलोनी,मठ वाला कुआ,इंद्रपुरी कॉलोनी भोई मोहल्ला आदि स्थानों पर हुई घट स्थापना।


थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)

नगर में काशिविश्वनाथ मंदिर, कलिका माता मंदिर,संजय कॉलोनी इंद्रपुरी कॉलोनी,भोई मोहल्ला साहित मठ वाला कुआं  अम्बे माता मंदिर पर नवरात्र महोत्सव का भक्तिमय शुभारंभ हुआ। ढोल-बैंड और बाजों की धुन के बीच निकले भव्य चल समारोह में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए “जय माता दी” के जयकारे लगाते चले। माता रानी को नगर भ्रमण करवाने के पश्चात गरबा स्थल पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घटस्थापना की गई।
नवरात्र महोत्सव प्रारंभ होने के साथ ही श्रद्धालु नौ दिनों तक मां शक्ति के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना, उपवास और आराधना करेंगे। नगर के विभिन्न गरबा मंडलों में भी माता की आराधना के साथ गरबा और डांडिया की शुरुआत हो गई है।

मुख्य मार्गों से निकला भव्य चल समारोह

विभिन्न समितियो द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से माता रानी का भव्य चल समारोह निकाला गया। बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

नौ दिनों तक सजेगा गरबा रास

माता के नगर भ्रमण के पश्चात विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। नौ दिवसीय मां की आराधना के दौरान प्रतिदिन गरबा रास का आयोजन होगा। इसमें प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ गरबा करने वाली मातृशक्ति को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
समितियो ने नगर एवं क्षेत्र की मातृशक्ति से गरबा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां की आराधना और गरबा रास में सहभागी बनने की अपील की है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!