Connect with us

झाबुआ

विधायक वीरसिंह भूरिया ने बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, कल से बिजली नहीं काटने का आश्वासन

Published

on

थांदला।(वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) थांदला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 194 के विधायक श्री वीरसिंह भूरिया ने सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को बिजली विभाग के जिले के एसी एवं डीई को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती का मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों से बिजली व्यवस्था में सुधार कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

विधायक भूरिया ने कहा कि प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात के समय बिजली काटे जाने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बंद होने से महिलाओं को खाना बनाने में दिक्कत होती है, वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। रात के समय अंधेरा रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि अल्प वर्षा के कारण पहले ही सिंचाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में बिजली कटौती से किसानों को फसलों की सिंचाई करने और फसल तैयार होने के बाद कटाई के कार्य में भी परेशानी हो रही है। लगातार बिजली कटौती के चलते क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञापन सौंपने के बाद विधायक ने इंदौर के एमडी से भी दूरभाष पर चर्चा की। इस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया कि मंगलवार से बिजली कटौती नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि बिजली विभाग इस आश्वासन पर कितना अमल करता है और क्षेत्रवासियों को नियमित बिजली आपूर्ति मिल पाती है या नहीं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!