Connect with us

झाबुआ

वर्ल्ड फूड डे पर प्रोजेक्ट राइज के तहत 153 फूड पैकेट वितरित

Published

on

53वें दाई सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन TUS के फरमान पर जरूरतमंदों तक पहुंचाया भोजन

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) वर्ल्ड फूड डे के अवसर पर 53वें दाई सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन TUS के फरमान के तहत प्रोजेक्ट राइज के अंतर्गत खाद्य वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बोहरा समाजजनों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जरूरतमंदों को कुल 153 फूड पैकेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम में समाज के आमिल साहब शेख हसनभाई लुकमान जी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद मंडल अध्यक्ष बंटी  डामोर, लखन  भगोरा सहित एफएमबी (FMB) टीम और पीआरओ (PRO) टीम के सदस्यों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर फूड पैकेट वितरित किए और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के सेवा कार्य में योगदान दिया।

प्रोजेक्ट राइज के माध्यम से भोजन की महत्ता, जरूरतमंदों की सहायता तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। वर्ल्ड फूड डे पर आयोजित यह पहल मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का उदाहरण बनी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!