Connect with us

झाबुआ

सकल व्यापारी संघ झाबुआ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पंकज मोगरा अध्यक्ष और संदीप जैन सचिव मनोनीत

Published

on


झाबुआ। सकल व्यापारी संघ झाबुआ के चुनाव वर्ष ( 2026-29 ) चुनावी प्रक्रिया के तहत निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के बाद संघ के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें  पंकज मोगरा को अध्यक्ष एवं  संदीप जैन को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही संघ की कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
संघ की घोषित कार्यकारिणी के अनुसार, उपाध्यक्ष पद पर विजय पडियार, नितेश कोठारी, हनीफ लोधी एवं मनोज अरोरा को मनोनीत किया गया। वहीं, सहसचिव पद पर इदरीश बोहरा एवं अंकुर भंडारी को जिम्मेदारी दी गई। इसी क्रम में निशान शाह को कोषाध्यक्ष तथा अब्बास बोहरा को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
अध्यक्ष श्री जैन ने कहा कि सकल व्यापारी संघ व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारी एकता को मजबूत करने तथा संघ की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की ओर कार्य करेगा । नवनियुक्त उपाध्यक्ष मनोज अरोरा ने कहा कि व्यापारी समाज की ताकत उसकी एकजुटता में निहित है। मेरा प्रयास रहेगा कि सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलूं और उनके सुख-दुख में सहभागी बनते हुए उनकी आवाज को मजबूती से उठाऊं। सकल व्यापारी संघ को और अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाना ही मेरा प्रमुख लक्ष्य रहेगा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!