Connect with us

झाबुआ

नवरात्रि में प्रतिदिन हो रहा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर प्रबोधन

Published

on

नारी शक्ति, साहस, सेवा और संस्कारों का दिया जा रहा संदेश

थांदला।(वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) नगर के संजय कॉलोनी स्थित शिव गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव गंगेश्वर महादेव उत्सव समिति द्वारा नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन माता रानी की आरती के पश्चात नारी शक्ति द्वारा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर भावपूर्ण प्रबोधन प्रस्तुत किया जा रहा है।

प्रबोधन में मां शैलपुत्री से लेकर मां सिद्धिदात्री तक नवदुर्गा के प्रत्येक स्वरूप की महिमा, आध्यात्मिक महत्व और उनसे मिलने वाली जीवनोपयोगी प्रेरणाओं पर प्रकाश डाला जा रहा है। साथ ही नारी शक्ति, साहस, संयम, सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों के माध्यम से श्रद्धालुओं को देवी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।

समिति की इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत करना तथा नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और देवी उपासना के आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराना है। प्रतिदिन महिलाओं द्वारा प्रबोधन प्रस्तुत किए जाने से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में नारी शक्ति की सहभागिता को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि मां दुर्गा की आराधना केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना, समाज में समरसता बढ़ाना और सामूहिकता की भावना के साथ कार्य करना भी सच्ची आराधना है।

शिव गंगेश्वर महादेव उत्सव समिति, संजय कॉलोनी थांदला द्वारा श्रद्धालुओं से इन धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागी बनकर धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का आह्वान किया गया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!