Connect with us

झाबुआ

महाअष्टमी पर पंचाल समाज की महिलाओं ने निकाली चुनरी यात्रा

Published

on

51 मीटर लंबी चुनरी मां चामुंडा को की अर्पित, सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) महाअष्टमी के पावन अवसर पर पंचाल समाज की महिलाओं द्वारा धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर मां चामुंडा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान 51 मीटर लंबी चुनरी माता रानी को अर्पित की गई।

नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस धार्मिक यात्रा में महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच मां चामुंडा को चुनरी अर्पित कर समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

महाअष्टमी पर आयोजित इस आयोजन ने धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। पंचाल समाज की महिलाओं की इस सहभागिता से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!