Connect with us

झाबुआ

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

Published

on

खवासा  थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) 

सांदीपनि विद्यालय खवासा के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के दो विद्यार्थियों गौरव राठौर एवं तनिश दायमा का चयन योगासन प्रतियोगिता में शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। दिनांक 23 से 26 अक्टुबर में आयोजित प्रतियोगिता के लिए छात्र 22 तारीख को खेल शिक्षक राजेश परमार के साथ बालाघाट प्रस्थान करेंगे।विद्यार्थियों की इस सफलता पर सहायक आयुक्त श्रीमती सुप्रिया बिसेन,संस्था के प्राचार्य योगेश मोदी, जिला क्रीड़ा प्रभारी कुलदीप धबाई, विकास खण्ड प्रभारी जगत शर्मा,योग शिक्षक कुलदीप झाला,पंकज व्यास, लालसिंह आजनार एवं जिले के सभी व्यायाम शिक्षकों एवं पुरे शाला परिवार ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!