Connect with us

झाबुआ

रामायण पाठ के साथ हुआ 65वें विजयादशमी पशु मेले का शुभारंभ

Published

on

चार दिवसीय मेले में 51 फीट के रावण दहन, वीर तेजाजी महाराज की कथा, विराट कवि सम्मेलन और भजन संध्या होंगे आकर्षण

थांदला। (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) नगर परिषद थांदला द्वारा आयोजित 65वें विजयादशमी पशु मेले का शुभारंभ स्थानीय दशहरा मैदान में रामायण मंडल द्वारा किए जा रहे रामायण पाठ के साथ हुआ। शुभारंभ अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गचले, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पंणदा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मेले की शुरुआत की।

चार दिवसीय यह पारंपरिक मेला 19 से 22 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। मेले के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन के तहत रंगारंग आतिशबाजी के बाद 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही वीर तेजाजी महाराज की कथा का मंचन भी होगा। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है।

कवि सम्मेलन और भजन संध्या होंगे आकर्षण

मेले के तीसरे दिन, 21 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कवि मुकेश मौलवा अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। वहीं, 22 अक्टूबर को भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इन कार्यक्रमों के साथ मेले का समापन होगा।

नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमलेश जायसवाल, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रजापत एवं मेला अधिकारी पप्पू बारिया,गोरांक सिंह राठौर  ने बताया कि नगर की पारंपरिक मेले की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चार दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मेले को लेकर नगरवासियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!