Connect with us

झाबुआ

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

Published

on

झाबुआ – महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक  मनोज सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के नेतृत्व में लोकायुक्त इंदौर संभाग के द्वारा ट्रैप कार्यवाही करते हुए दस हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में BEO जयनारायण बैरागी  व सहायक ग्रेड -3 विकासखंड शिक्षा अधिकारी पवनसिंह बिलवाल को लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा ।

जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता धूमसिंह पिता पुनसिंह सिंगाड़ अधीक्षक शासकीय बालक छात्रावास सेमलिया बड़ी झाबुआ द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि आवेदक की निलंबन अवधि के 8 माह के वेतन करीब 2,30,000/-₹ निकालने के बिल पास करने के एवज में 10,000/- ₹ की मांग अनावेदक  द्वारा की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग इंदौर के पुलिस अधीक्षक  राजेश सहाय के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 22.10.2026 को आरोपी के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैप का आयोजन किया गया, जिसमें आरोपी जय नारायण बैरागी द्वारा अपने कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 पवन सिंह बिलवाल को रिश्वत राशि- 10000/-₹ विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला झाबुआ में दिलवाई गई । पवन सिंह बिलवाल को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत प्राप्त करते रंगे हाथों ट्रैप किया गया है । इस ट्रैप दल में निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक विजय, विवेक मिश्रा, आरक्षक आदित्य भदौरिया, कमलेश, पवन पटोरिया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!