Connect with us

झाबुआ

ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन सख्त, नियम विरुद्ध ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर होगी कार्रवाई

Published

on



*

*कलेक्टर डॉ. भरसट के निर्देश—एसडीएम, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी संयुक्त रूप से करेंगे निगरानी, उल्लंघन पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई*

*आगामी त्योहारों एवं वैवाहिक आयोजनों के मद्देनजर ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के निर्देश*

झाबुआ, 23 नवम्बर 2026। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित एवं नियम विरुद्ध उपयोग पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. भरसट द्वारा 3 नवम्बर 2026 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 (1) एवं (2) के अंतर्गत झाबुआ जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित एवं नियम विरुद्ध उपयोग पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।

इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. भरसट ने आगामी त्योहारों एवं विभिन्न वैवाहिक आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए लाउडस्पीकर, डीजे, बैंड, प्रेशर हॉर्न एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधात्मक आदेश का कड़ाई से पालन कराना संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार एवं थाना प्रभारी की संयुक्त जिम्मेदारी होगी।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें तथा निर्धारित मानकों एवं प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पाए जाने पर तत्काल जब्ती सहित नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

*विभिन्न क्षेत्रों के लिए निर्धारित ध्वनि स्तर का पालन अनिवार्य*
ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के लिए दिन एवं रात्रि के समय अधिकतम ध्वनि स्तर निर्धारित किए गए हैं। इसके अनुसार प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक दिन तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक रात्रिकाल माना गया है।

निर्धारित मानकों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में दिन के समय अधिकतम 75 डेसीबल एवं रात्रि में 70 डेसीबल, वाणिज्यिक क्षेत्र में दिन में 65 डेसीबल एवं रात्रि में 55 डेसीबल तथा आवासीय क्षेत्र में दिन में 55 डेसीबल एवं रात्रि में 45 डेसीबल ध्वनि स्तर निर्धारित है। इसी प्रकार शांत क्षेत्र में दिन के समय अधिकतम 50 डेसीबल एवं रात्रि में 40 डेसीबल ध्वनि स्तर की सीमा निर्धारित की गई है।

*आमजन से नियमों के पालन की अपील*
कलेक्टर डॉ. भरसट ने जिले के नागरिकों, आयोजनकर्ताओं, मैरिज गार्डन संचालकों, डीजे एवं बैंड संचालकों से अपील की है कि वे त्योहारों, विवाह समारोहों एवं अन्य आयोजनों के दौरान ध्वनि प्रदूषण संबंधी निर्धारित नियमों एवं प्रतिबंधात्मक आदेश का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शांति, नागरिकों के स्वास्थ्य तथा विद्यार्थियों, बुजुर्गों एवं मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए।

जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!