Connect with us

raipuriya

थाना रायपुरिया पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

Published

on



*
* अवैध गांजे की खेती करने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार।
* आरोपी के खेत से गांजे के 335 हरे पौधे एवं टूटी हुई हरी गीली पत्तियां, कुल 26.120 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,30,000/- है, जब्त।

मध्यप्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध झाबुआ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में प्रदेशभर में मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों तथा संगठित नेटवर्क के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज (ग्रामीण) श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, क्रय-विक्रय एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 23.11.2026 को थाना रायपुरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बावलियापाड़ा जामली निवासी रुगनाथ पिता दिता माड़ा ने अपने घर के पीछे स्थित खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना की गंभीरता एवं विश्वसनीयता को देखते हुए पुलिस टीम व्दारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी के घर के पीछे स्थित खेत में तलाशी ली गई, जहां गांजे के हरे पौधे अवैध रूप से उगाए हुए पाए गए।

पुलिस टीम द्वारा खेत में लगे गांजे के छोटे-बड़े कुल 335 हरे पौधों को जड़ सहित उखाड़कर विधिवत जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त खेत में गांजे की टूटी हुई हरी गीली पत्तियों का ढेर भी मिला, जिसे जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान गांजे के 335 हरे पौधों का वजन 23.700 किलोग्राम एवं टूटी हुई हरी गीली पत्तियों का वजन 2.420 किलोग्राम पाया गया। इस प्रकार कुल 26.120 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये है, जब्त किया गया। पुलिस द्वारा मौके से आरोपी रुगनाथ को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 8/20 NDPS Act के तहत दंडनीय पाए जाने से थाना रायपुरिया में अपराध क्रमांक 393/2026 धारा 8/20 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*विवरण-*

• गिरफ्तार आरोपी – रुगनाथ उर्फ रुगला पिता दिता माड़ा, उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम बावलियापाड़ा जामली।
• जब्त मश्रुका – गांजे के 335 हरे पौधे एवं टूटी हुई हरी गीली पत्तियां, कुल वजन 26.120 किलोग्राम।
• कीमत – लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये।

*सराहनीय कार्य-*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रायपुरिया निरीक्षक श्रीमती गीता जाटव, उप निरीक्षक प्रेमसिंह भूरिया, सउनि सुरेंद्र सिंह सिसौदिया, सउनि अशोक चौहान, प्रधान आरक्षक 131 अरुण डामोर, आरक्षक 667 महिपाल, महिला आरक्षक 634 कस्तूरी, आरक्षक 406 जीवन एवं आरक्षक 106 जितेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

झाबुआ पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, खेती एवं तस्करी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध झाबुआ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 minutes ago

संविधान दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में संविधान की उद्देशिका का हुआ सामूहिक वाचन

झाबुआ1 day ago

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए शामिल

झाबुआ1 day ago

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए शामिल

झाबुआ1 day ago

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए शामिल

raipuriya2 days ago

थाना रायपुरिया पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!