Connect with us

झाबुआ

श्वान के काटने 8 वर्षीय बालिका हुई विक्षिप्त, 3 दिन बाद बालिका की हुई मृत्यु

Published

on

झाबुआ। झाबुआ विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम नल्दी छोटी में एक 8 वर्षीय बालिका को डेढ़ माह पूर्व श्वान ने काट लिया था।
जिसके बाद उसका उपचार निजी चिकित्सालय में करवाने पर कुछ दिनांे बाद बालिका विक्षिप्त हो गई। जिस पर परिजनों द्वारा उसे घर पर रस्सी से बांधकर रखा गया। 22 जून, मंगलवार रात को बालिका ने दम तोड़ दिया। मृत बालिका के शव को पोस्टमार्टम हेतु रात्रि में ही जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां अगले दिन 23 जून, बुधवार को सुबह पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंपा गया। घटना में पुलिस चैकी बस स्टैंड के एएसआई खलील अहमद पठान ने प्राथमिक तौर पर मर्ग कायम किया है। संपूर्ण मामले की जांच की जा रहीं है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!