Connect with us

अपना MP

भाजपा मंडल देवझिरी ने ग्राम पंचायत गडवाड़ा मंे मनाया श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, प्रत्येक बुथों पर 11-11 पौधे लगाए जाएंगे

Published

on

झाबुआ। भाजपा के पितृपुरूष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा मंडल देवझिरी के सभी बुथों पर 11-11 पौधे सुरक्षित स्थान पर लगाए जाएंगे।
ग्राम पंचायत गड़़वाड़ा में मंडल स्तर पर बलिदान दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यहां कार्यक्रम 6 जुलाई तक चलेंगे। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर 11-11 पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के जीवन पर पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल ने प्रकाश डाला। पूर्व मंडल अध्यक्ष देवझिरी हरु भूरिया ने भी संबोधितन किया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा के नव-मनोनीत जिला मंत्री लाला गुंडिया, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष बहादुर हटिला, सरपंच राकेश डामोर उबरिया वजंत्री, जामसिंह मंडोड चारोलीपाड़ा, मंडल उपाध्यक्ष तोलू डिंडोड, हकरू हटीला, जुवानसिंहभाई भगत, राकेश बिलवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल भूरिया ने किया एव आभार मंडल महामंत्री कानजी भूरिया ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!