Connect with us

झाबुआ

भगवान की भक्ति करने से गुरू मिले या न मिले किन्तु गुरू भक्ति करने से भगवान अवष्य ही मिल जाते है- पूज्य लेखेन्द्रसूरिष्वर जी मसा

Published

on

भगवान की भक्ति करने से गुरू मिले या न मिले किन्तु गुरू भक्ति करने से भगवान अवष्य ही मिल जाते है- पूज्य लेखेन्द्रसूरिष्वर जी मसा
आचार्य श्री ेके श्रीमुख से गुरू पूर्णिमा पर होगी महामांगलिक

झाबुआ । लाखों श्रावक श्राविकाओं की श्रद्धा के केन्द्र पूज्य कोकण केशरी आचार्य श्री लेखेन्द्रसूरीश्वरजी मसा का चातुर्मास श्री शंखेश्वर महातीर्थ पर हो रहा है । सुश्रावक संतोष रूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य लेखेन्द्रसूरीश्वरजी मसा द्वारा गुरूपूर्णिमा के पावन अवसर पर शंखेश्वर तीर्थ पर अत्यन्त ही चमत्कारिक महामंागलिक पार्श्व पद्मावति शक्तिपीठ के प्रांगण में 24 जुलाई  को आयोजित की जावेगी । जिसमें देश भर से बडी संख्या में श्रद्धालुजन, श्रावक श्राविकायें इस महामांगलिक का लाभ उठाकर धर्मलाभ प्राप्त करेगें । महामांगलिक में स्वागत का लाभ झाबुआ के संतोष रूनवाल एवं परिवार द्वारा लाभ लिया जावेगा । इस अवसर पर गुरूपद पूजन का अनुठा कार्यक्रम भी आयोजित होगा । श्री रूनवाल ने बताया कि झाबुआ सहित पूरे अंचल से 300 से अधिक श्रावकजन इस महामांगलिक के श्रवण के लिये  पहूंचेगें एवं धर्मलाभ लेगें ।
स्ंातोष रूनवाल के अनुसार गुरू की महत्ता समझने का यही दुर्लभ अवसर आया है। गुरू ज्ञान के सागर है गुरू के बिना सब कुछ अंधेरा ही अंधेरा है । गुरू की कृपा से पूण्य का सूरज खील जाता है। बिना गुरू के जीवन शुरू ही नही होता है। भगवान की भक्ति करने से गुरू मिले या न मिले किन्तु गुरू भक्ति करने से भगवान अवश्य ही मिल जाते है।
श्री रूनवाल के अनुसार जन जन की आस्था के केन्द इतिहास सर्जक 1008 पार्श्व जैन मंदिर के प्रणेता राष्ठªसंत कोंकण केशरी आचार्य देवेश श्रीमद विजय लेखेन्द्र सूरीश्वरजी मसा
क्े मुखारंिवंद से प्रवाहित होने वाली चमत्कारिक महामांगलिक के अवसर पर 24 जुलाई को प्रातः 10 बजे से महामांगलिक श्रवण करने मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री ओम सकलेचा,गुजरात के श्रम एवं रोजगार मंत्री दिलीपभाई ठाकोर, गुजरात के पूर्वगृहमंत्री एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री रजनीभाई पटेल,श्रीमती वर्षावेन दोशी उपाध्यक्ष गुजरात राज्य प्रभारी, श्री दशरथभाई ठाकोर पाटन जिलाध्यक्ष, भरतभाई आर्य प्रभारी हिम्मतनगर के अलावा गुजरात, राजस्थान एवं मप्र के 16 से अधिक विधायकगण भी सहभागी होगें । गुरूपद पूजन के लाभार्थी मोहनलाल मिश्रीमल गुणत परिवार मुंबई , एवं माहमांगलिक के लाभार्थी श्रीमती शांताबेन मोहनलाल ओसवाल पपरिवार है। वही स्वागत सत्कार के लाभार्थी संतोष रूनवाल एवं परिवार रहेगा ।
इस चमत्करिक महामांगलिक के श्रवण हेतु अधिक से अधिक श्रावकों को शंखेश्वर महातीर्थ पर पहूंचने की अपील की गई है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ10 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!