Connect with us

झाबुआ

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अंतर्गत उत्कृष्ट कृषक एवं कृषक समूह पुरूस्कार

Published

on

कृषिगत क्षेत्रो में उन्नत तकनीक अपनाने और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिये कृषक एवं कृषक समूह पुरस्कार
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अंतर्गत उत्कृष्ट कृषक एवं कृषक समूह पुरूस्कार
झाबुआ, 22 जुलाई 2021। झाबुआ जिले के समस्त कृषकों को सूचित किया जाता है कि किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अंतर्गत सब मिशन आॅन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत मूल्यांकन वर्ष 2020-21 की गतिविधियों के आधार पर कृषक पुरूस्कार एवं कृषक समूह पुरूस्कार हेतु कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर इच्छुक कृषक/कृषक समूह आवेदन कर सकते है। पुरूस्कार हेतु जिले से विभिन्न उद्यमों यथा- कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी गतिविधियों में एक-एक कृषक को मूल्यांकन समिति के मूल्यांकन तथा अनुशंसा पर जिला स्तरीय श्रेणी अंतर्गत पुरूस्कृत किया जाना प्रावधानित है। इसी प्रकार प्रत्येक विकासखण्ड से पांच विभिन्न उद्यमों यथा-कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी गतिविधियों के एक-एक कृषक को मूल्यांकन समिति के मूल्यांकन तथा अनुशंसा पर पुरूस्कार दिया जाना प्रावधानित है। कृषिगत गतिविधियों के एक-एक कृषक समूह को भी मूल्यांकन समिति की अनुशंसा पर पुरूस्कार प्रदान किया जावेगा। विभिन्न श्रेणीयों में प्रावधान अनुसार पुरूस्कार के लिये कृषक बंधु और कृषक समूह के प्रतिनीधि निर्धारित आवेदन पत्र में आवेदन कर सकते है। पुरूस्कार हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप विकासखण्ड स्तरीय कृषि तथा संबद्ध विभागो के कार्यालयो से प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र भरने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर कृषि और इससे संबद्ध विभागो यथा- उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी के मैदानी अमले से परामर्श और मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। बगैर आवेदन पत्र अथवा निर्धारित समयावधी के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं हो सकेगा। संबंधित व्यक्ति अथवा समूह अपने कृषि संबंधी उत्कृष्ट कार्यो के समर्थन में समुचित तथ्य आंकडे और अभिलेख भी प्रस्तुत कर सकेगे। कृषिगत क्षेत्रो में पुरूस्कार दिये जाने का ध्येय यह है कि जिले के कृषक कृषि के क्षेत्र में उन्नत तकनीक अपनाने और बेहतर से बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिये अभिप्रेरित होकर उत्तरोत्तर अग्रसर रहे।
कृषकों से अनुरोध है कि पुरूस्कार हेतु निर्धारित प्रपत्र प्रत्येक विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक (बी.टी.एम.)/सहायक तकनीकी प्रबंधक (ए.टी.एम) से तथा परियोजना संचालक आत्मा जिला झाबुआ से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन भरकर विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय में जमा कर सकते है।
इसके साथ ही उद्यानिकी कृषक उद्यान विभाग से/पशुपालक कृषक पशुपालन विभाग से/मछली पालन कृषक मछली पालन विभाग से एवं कृषि अभियांत्रिकी कृषक कृषि अभियांत्रिकी विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर भरे हुये आवेदन संबंधित विभाग से सत्यापन पश्चात जमा कर सकते है।
संदेश- दो गज की दूरी, माॅस्क है जरूरी। जीतेगा झाबुआ, हारेगा कोरोना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ9 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!