Connect with us

झाबुआ

गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच है कोविड-19 का टीकाकरण

Published

on

झाबुआ, 22 जुलाई 2021। गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 का टीकाकरण दिनांक 23.07. 2021 से शुरू किया जाएगा प्रथम चरण में जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद, थांदला, मेघनगर, रामा, राणापुर, कल्याणपुरा में किया जाएगा। जिले में कुल एएनसी पंजीयन 44319 हैं जिसमें से झाबुआ-9569 मेघनगर- 7212 पेटलावद- 7375 रामा-6716 राणापुर- 5444 थांदला- 8003 कोविड-19 का टीकाकरण निश्चित टीकाकरण के दिवस गर्भवती जांच के दौरान किया जावेगा। टीकाकरण के पूर्व परामर्श किया जावेगा किया एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम आशा एवं सी एच ओ द्वारा किया जावेगा। सुमन हेल्प डेस्क के टेलीकॉलर द्वारा फालोअप कार्य किया जावेगा। गर्भवती माताओं को 20 दिन में कम से कम 4 फॉलोअप किया जाना जरूरी है ग्रामीण स्तर पर फालोअप कार्य एएनएम आशाओ द्वारा कार्य किया जाना है।
गर्भवती महिलाओं सहित 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति अब कोविड-19 टीकाकरण के लिए पात्र हैं। कोविड- 19 के लक्षण गर्भवती महिलाओ में पाए जाते हैं उन्हें गंभीर बीमारी होने का खतरा अधिक होता है और भू्रण पर भी इसका प्रभाव हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 वैक्सीनेशन लगाने की सलाह दी जाती है। कोविड-19 जटिलता गर्भवती महिलाओं में बढ़ जाती है विशेषकर 35 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाएं जिन महिलाओं में मोटापा मधुमेह या उच्च रक्तचाप से ग्रसित महिला जिसमें पहले से क्लोटिंगन की समस्या हो। कोविड-19 संक्रमित गर्भवती महिलाओं में निम्नलिखित खतरों की संभावना बढ़ जाती है समय से पहले डिलेवरी नवजात शिशु का वजन 2.5 किलोग्राम से कम होना कुछ परिस्थितियों में शिशु के जन्म से पहले मृत्यु हो सकती है। कोविड-19 वैक्सीन गर्भावस्था के दौरान कभी भी लगाई जा सकती है और इसे जल्द से जल्द लगाया जाना चाहिए। यदि कोई महिला गर्भावस्था के दौरान कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हो जाती है तो उसे प्रसव के तुरंत बाद वैक्सीन लगाया जाना चाहिए। गर्भावस्था में कोविड-19 वैक्सीनेशन सुरक्षित है। हल्का बुखार, इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द या 1-3 दिनों तक अस्वस्थ महसूस करने जैसे मामूली दुष्प्रभाव हो सकते हैं। भ्रुण और बच्चे के लिए वैक्सीनेशन के दीर्घकालीन पर प्रतिकूल प्रभाव और सुरक्षा अभी तक स्थापित नहीं हुई है। डाॅ. श्री जे.पी.एस. ठाकुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समस्त गर्भवती माताओं को टीका लगाने की अपील की गई।
संदेश- दो गज की दूरी, माॅस्क है जरूरी। जीतेगा झाबुआ, हारेगा कोरोना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ8 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!