Connect with us

धार

प्रतिभाओं को इसी प्रकार तराशने एवं अवसर प्रदान करने की आवष्यकता है . श्री चतुर्वेदी

Published

on

एआईजीजीपीए उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी ने किया जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण
धार 23 जुलाई 2021ध् अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी शुक्रवार को जिले के ग्राम जेतपुराए 34 वी बटालियनए कृषि विज्ञान केंद्र धारए देलमी स्थित निर्मिती केंद्र तथा मांडू में नवनिर्मित फॉसिल्स पार्क पहुॅचे। इस अवसर पर एआईजीजीपीए की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीवी रश्मिए कलेक्टर आलोक कुमार सिंह तथा टीम के सदस्य साथ थे।
श्री चतुर्वेदी ने सर्वप्रथम ग्राम जेतपुरा में स्थित गौशाला का अवलोकन किया। यहॉ उन्होने संचालक विजया शर्मा से आवश्यक जानकारी प्राप्त कीए उन्हें बताया गया कि यहां पर दुर्घटना ग्रस्त व कमजोर हालात वाली गायो को लाकर उनका उपचार किया जाता है। इसके पश्चात उन्होंने गायो को चारा भी खिलाया। इसके बाद श्री चतुर्वेदी व टीम ने 34वी बटालियन में पहुँचकर वृक्षारोपण किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र धार में जाकर कड़कनाथ मुर्गा पालनए बकरी पालनए अझोला आदि का निरीक्षण कर परिसर में वृक्षारोपण किया तथा जिले के उन्नतशील किसानों से चर्चा कर उनके क्षेत्र की कृषि के बारे में पूछताछ भी की तथा किसानों ने अपने सुझाव भी दिए। इसके पश्चात दल ने मांडू रोड़ स्थित निर्मिती केंद्र का अवलोकन किया। दल द्वारा महिला वस्त्र निर्माता समूह धरा के उत्पादन स्थल का निरीक्षण कर भूरि.भूरि सराहना की गई। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि प्रतिभा को इसी प्रकार तराशने एवं अवसर प्रदान करने की आवश्यकता हैए जिससे माध्यम से स्व रोजगार की असीम संभावनाएं उत्पन्न की जा सकती है। आदिवासी महिला समूह धरा द्वारा निर्मित साडियां को देखकर श्री चतुर्वेदी एवं दल के सदस्यों द्वारा भरपूर सराहना की गई। उन्होने इटली के फैशन पत्रिका वोग में प्रकाशित कलाकार सीता वसूनिया को विशेष रूप से सराहा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह ने समूह की कार्यविधि एवं प्रशासन द्वारा प्रदत्त सहयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दल के सदस्यों द्वारा धरा समूह द्वारा निर्मित साडियों को खरीदा भी गया। दल के सदस्यों द्वारा समूह के विदेशों से आर्डर प्राप्त होने पर प्रसन्नता जाहिर की। इसके पूर्व सुशासन संस्थान के दल द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित नर्सरी का भी अवलोकन किया।
इसके पश्चात श्री चतुर्वेदी ने दल के साथ मांडू में फॉसिल्स पार्क का अवलोकन किया। मांडू तथा जिले से प्राप्त पचुर जीवाष्मों के बारे में जानकार दल अभिभूत हुआ। उन्होने कहा कि धार जिले के जीवाष्म संग्रहालय में दुर्लभ एवं विषिष्ट संग्रह है तथा यहॉ के बारे में राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर जानकारी देना चाहिए। इस दौरान दल के सदस्यों द्वारा डायनासौर के अंडो के साथ फोटो भी लिए गए। यहॉ उन्हे कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि मनरेगा के माध्यम से विकासित फॉसिल्स पार्क एक अभिनव प्रयोग है और उम्मीद है की यह स्थल विद्यार्थियों एवं पर्यटकों हेतु एक नवीन आकर्षण केंद्र बनेगा।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 25 जुलाई को
धारए 23 जुलाई 2021ध् राज्य लोक सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा .2020 25 जुलाई को दो सत्रों में जिला मुख्यालय पर 38 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जावेगी। उक्त केन्द्रों पर 25 जुलाई को जिला कोषालय से प्रातः 7 बजे परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री ले जाने एवं वापस जिला कोषालय में जमा करवाने के लिए 5 जीप वाहन पर्यवेक्षकों के लिए उपलब्ध कराने हेतु अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। उक्त वाहन 24 जुलाई की षाम 4 बजे से 25 जुलाई की षाम 8 बजे तक के लिए उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
परीक्षा सामग्री जमा कराने हेतु अधिकारी नियुक्त
अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना ने 25 जुलाई को परीक्षा से संबंधित सामग्री प्रातः 7 बजे प्रदाय करने एवं दोपहर 12 बजे प्रदाय करने तथा परीक्षा समाप्ति पष्चात वापस षायकाल 5 बजे पर्यवेक्षकध्केन्द्राध्यक्ष द्वारा जमा करने एवं 26 जुलाई को इन्दौर जमा कराने के लिए सम्पूर्ण कार्य के लिए जिला कोषालय अधिकारी मानसिंह डामर को अधिकृत किया है। इनके सहयोग के लिए जिला कोषालय के अन्य 5 अधिकारीए कर्मचारियों का दल भी गठित किया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ8 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!