Connect with us

धार

शासकीय ललित कला महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

Published

on

धार, 23 जुलाई 2021/ प्राचार्य ने बताया कि शासकीय ललित कला महाविद्यालय धार में सत्र 2021-22 के लिए बीएफए (चित्रकला) एवं एमएफए (चित्रकला) एवं सर्टिफिकेट कोर्स (चित्रकला) एक वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया 20 जुलाई से प्रारम्भ हो गई है। महाविद्यालय में बीएफए चित्रकला चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 25 सीट एवं एमएफए चित्रकला (4 सेमेस्टर, दो वर्षीय) पाठ्यक्रम के लिए 10 सीट निर्धारित हैं। बीएफए (चित्रकला) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये विद्यार्थी को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है एवं एमएफए (चित्रकला) पाठ्यक्रम के लिये बीएफए (चित्रकला) कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक www.rmtmusicandartsunivercity.com के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर फार्म का प्रिंट महाविद्यालय में जमा करे। इच्छुक विद्यार्थी कार्यालयीन समय में प्रवेश आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए पृथक से सूचित जावेगा। प्रवेश परीक्षा माण्डू रोड़, घोड़ा चौपाटी, धार स्थित महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा प्रायोगिक एवं साक्षात्कार रूप में होगी। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थीयों को ही प्रवेश की पात्रता होगी।
महाविद्यालय चित्रकला विषय में स्नात्तक एवं स्नातकोत्तर (बी.एफ.ए. एवं एम.एफ.ए) की उपाधि प्रदान करता है। वर्तमान में यह राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर से सम्बद्धता प्राप्त है. इन पाठ्यक्रम के अध्ययन से विद्यार्थीयों को फैशन डिजानिंग, ऐनीमेशन, इन्टीरियल डेकोरेशन, टेक्सटाईल डिजाईन ग्राफिक डिजाईन, सिनेमा में कला निर्देशन आदि क्षेत्र में रोजगार की बहुत सम्भावना है इसके अलावा सी.बी.एस.ई स्कूलों में कला शिक्षक एवं महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और आर्ट गैलरी एवं संग्रहालयों आदि में विभिन्न पदों पर सुशोभित हो सकते हैं तथा स्वतंत्र कलाकार के रूप में भी अपना कैरियर बना सकते हैं। इस पाठ्यक्रम के लिए भारत शासन द्वारा उम्र की सीमा समाप्त कर दी गई है। इच्छुक महिला/पुरूष भी इन पाट्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ13 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ17 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!